फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in illegal arms supply case

Kaithal News: अवैध असलहा आपूर्ति मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in illegal arms supply case
कैथल। अवैध असलहा आपूर्ति करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने आरोपी मोहम्मद साहिल निवासी बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। 16 अगस्त को एसआई सुभाष चंद की टीम ने टी-प्वाइंट कौल के समीप चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोका। तलाशी में वाहन सवार तीन युवकों को काबू किया गया। उनकी पहचान नीरज उर्फ गोल्डी निवासी गांव चोरकारसा (जिला करनाल), मोहित निवासी कौल तथा राहुल निवासी करनाल के रूप में हुई। जांच के दौरान नीरज से दो कारतूस, मोहित से एक देसी पिस्तौल (.32 बोर) व 2 कारतूस और राहुल से एक देसी पिस्तौल (.32 बोर) व 2 कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों को असलहा यूपी से दिलवाने में मध्यस्थता गांव राजपुर छाजपुर (जिला मुजफ्फरनगर) निवासी अभिषेक उर्फ अभी ने की थी। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पहले ही अभिषेक को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने कबूल किया कि यह असलहा मोहम्मद साहिल ने उपलब्ध करवाया था। मोहम्मद साहिल पहले से ही किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed