{"_id":"680d311f1d41b106590dcfcc","slug":"accused-arrested-in-case-of-theft-of-goods-from-shop-kaithal-news-c-18-1-knl1004-633200-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुकान से माल चोरी के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुकान से माल चोरी के मामले में आरोपी काबू
Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुराड़ स्थित एक दुकान से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए टोहाना निवासी आरोपी को विक्की को गिरफ्तार किया।
कुराड़ निवासी सचिन की शिकायत के अनुसार गांव कुराड़ स्थित पेंट दुकान से 20 फरवरी की रात इन्वर्टर बैटरी व पेंट की बाल्टी और उसके साथ वाली
दुकान से दो पुराने एसी व इनवर्टर बैटरी चोरी हो गई।
कलायत थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विक्की किसी अन्य मामले में राजस्थान जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे।
आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चार-चार लीटर पेंट के आठ डिब्बे बरामद किए गए। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद