फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in car theft case

Kaithal News: कार चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

Sat, 04 Nov 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in car theft case
कैथल। होटल में किराये पर कमरा लेकर उसी होटल के मालिक की कार चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब एक महीने से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। आरोपी की पहचान कैथल निवासी संदीप उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेठान मोहल्ला कैथल निवासी सौरभ की शिकायत के अनुसार कोयल कॉम्प्लेक्स के पास होटल है। उसके पास खड़ी कार को आरोपी दो नवंबर को चोरी कर ले गया था। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन



गौरतलब है कि पुलिस ने दो नवंबर को उक्त होटल में कार चोरी की सूचना पर पूछताछ करने पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि होटल में रह रहे युवक ने ही कार चोरी की है। पुलिस ने आरोपी को एक युवती और नशीले पदार्थ सहित काबू किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह युवती उसकी पत्नी है और वे कमरा किराये पर लेकर रह रहे हैं। वह नशा खुद के लिए अपने पास रखे था। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed