फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in bike theft case

Kaithal News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी धरा

Thu, 19 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in bike theft case
कैथल। थाना सीवन पुलिस ने एक बाइक चोर को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी प्रीतपाल की शिकायत अनुसार 16 दिसंबर को उसने उसकी बाइक फिरोजपुर रोड सीवन स्थित एक स्कूल से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में सीवन निवासी आरोपी मलकीत को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, थाना कलायत पुलिस ने एक आरोपी को 340 लीटर लाहन सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम ने एक सूचना के आधार पर गांव बढ़सीकरी खुर्द निवासी उमेश के घर पर दबिश दी। वहां जांच के दौरान उसके पशु बरामदे में दो ड्रमों से 340 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया। संवादमंदिर के गल्ले से 35 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

कैथल। गुरु रविदास मंदिर टटियाना में चोर गल्ले से 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंदिर के प्रधान दलजीत सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 16 दिसंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव के मंदिर का गल्ला तोड़कर उसमें से 35 हजार रुपये चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


रजिस्ट्री न करवाने के आरोप में मामला दर्ज
कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत पहुंचने के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद पुलिस ने प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने के मामले में अब आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बलराज नगर कैथल निवासी चतरा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि नवंबर 2020 में उसने जनकपुरी कॉलोनी के सुरेंद्र से 120 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। उसने पूरी पेमेंट के बयाना के तौर पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए थे। रुपये लेकर आरोपी ने बयाना तो करवा दिया, लेकिन अब तक उस प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई है। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed