{"_id":"6330bd2b710a5b16eb16b242","slug":"accused-arrested-for-not-depositing-rice-by-taking-paddy-for-milling-kaithal-news-knl12237933","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिंग के लिए धान लेकर चावल जमा न करवाने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिंग के लिए धान लेकर चावल जमा न करवाने वाला आरोपी काबू
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कापरेशन से मिलिंग के लिए धान लेकर वापस न लौटाने के मामले में सेक्टर 20 निवासी आरोपी राकेश कुमार को काबू कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि इस संबंध में वेयर हाउस के जिला मैनेजर अजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
मैनेजर ने बताया था कि मनीराम ओवरसीज को वेयर हाउस की तरफ से साल 2021-22 के लिए 6163 क्विंटल धान मिलिंग के लिए दिया था। धान का 67 प्रतिशत 4129 क्विंटल चावल मिलिंग के बाद वापस लौटना था। यह चावल 31 मई 2022 तक वापस करने का समय दिया गया था, लेकिन मिलर की तरफ से चावल नहीं दिया गया। इसके बाद सरकार की तरफ से चावल देने के लिए एक महीने का समय बढ़ा दिया गया था और 30 जून तक चावल देना था।
संबंधित राईस मिलर की तरफ से 30 जून तक 1135 क्विंटल चावल वापस नहीं किया, इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। इस पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही ग्रांटर अक्षय को काबू किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।