{"_id":"66cceac21cb1dc591f029934","slug":"accused-arrested-for-grabbing-money-kaithal-news-c-18-1-knl1004-461430-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रुपये हड़पने में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रुपये हड़पने में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Aug 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस कर्मचारी बनकर एक महिला से रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ जनवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि अपनी नाबालिग बेटी लापता होने के मामले के संबंध में लघु सचिवालय में पहुंची महिला से एक आरोपी ने स्वयं को सीआईए का पुलिसकर्मी बताकर रुपये ठग लिए। थे।
महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ दिन पहले उसकी 17 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी।
इस संबंध में वह कैथल सचिवालय में आई हुई थी। वहां कौलेखां निवासी आरोपी जरनैल सिंह ने स्वयं को सीआईए पुलिसकर्मी बताकर उसकी सहायता करने की एवज में 15 हजार रुपये उससे ले लिए। बाद में उसे पता चला कि वह पुलिस में नहीं है। उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने नौ हजार रुपये वापस कर दिए। छह हजार रुपये वापस नहीं किए थे।
विज्ञापन
इस मामले में सिविल लाइन पुलिस के एसआई नवीन कुमार की टीम ने जांच करते हुए गांव कोलेखां निवासी आरोपी जरनैल को गिरफ्तार किया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।