{"_id":"680a8ac81a148adadc0cd2e1","slug":"accused-arrested-for-cheating-of-rs-49-lakh-in-the-name-of-sending-to-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-631714-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इकनॉमिक सेल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की टीम ने अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी मामले में आरोपी पीडल निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 49 लाख रुपये लेने के बावजूद युवक को अमेरिका की बजाय दुबई भेज दिया और वहां पर दो महीने तक बैठाए रखा था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्योमाजरा निवासी मनदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि उसे व उसके पिता को स्यों माजरा निवासी जरनैल सिंह व बंटी दोनों मिले, वो बोलने लगे कि वे उसे अमेरिका भेज देंगे। उनकी जान-पहचान का एक एजेंट है और हमारी ऊपर तक पहुंच है।
इस पर वे उनकी बातों में आ गए। उन्हें चीका में टीवीएस एजेंसी के निकट एजेंट के पास ले गए। वहां उन्हें नरेश कुमार व सतपाल मिले और उन्हें बोलने लगे कि हम तुझे एक नंबर में 40 लाख रुपये लेकर अमेरिका भेज देंगे। तब सौदा तय हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपियों को दो लाख रुपये एडवांस व अपना पासपोर्ट भी दिया। कुछ समय बाद जब वे रुपये लेकर उनके दफ्तर में गए तो आरोपियों ने दुबई का वीजा लगा हुआ पासपोर्ट दिया। वहां से अमेरिका का टिकट मिलेगा लेकिन उसे दुबई में ठहरा दिया। इसके बाद धमकी देकर पिता से रकम हासिल की। जब उसने अमेरिका बॉर्डर की दीवार क्रॉस की तो उसे अमेरिका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वहां तकरीबन 20 दिन रखा। इसके बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। भारत आने पर जब वे आरोपियों के पास गए और रुपये लौटाने को कहा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत पर थाना गुहला में यह मामला दर्ज कराया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी नरेश को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दो महीने दुबई में रखा
आरोपियों ने अमेरिका की बजाय उसे दुबई भेज दिया। वहां उसे दो महीने रखा और बार-बार रुपये की डिमांड करते रहे। फिर उसे 17 मई 2024 को वापस भारत बुला लिया गया। दोबारा उसे यूरोप के रास्ते मेक्सिको पहुंचाया और उसके पिता से पैसों की डिमांड की। आरोपियों ने कहा कि अगर बाकी रकम नहीं दी तो तेरे लड़के को वहीं मार दिया जाएगा। पिता ने डर के मारे 20 लाख रुपये आरोपियों को देने के लिए तैयार हो गए तो उन्होंने चार लाख और मांगे जो कि पिता ने उन्हें दे दिए। उन्होंने ब्याज पर उठाकर तीन लाख फिर भी दे दिए।