फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for cheating in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ केे लिए आठ दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी परमसुख नगर भुज गुजरात निवासी महक प्रवीन भाई जेठी है।

पुलिस प्रवक्ता ने सुल्तानिया करतारपुर गांव निवासी कमलजीत सिंह की शिकायत के अनुसार उसकी एक व्हाट्सएप नंबर पर दिल्ली निवासी अशोक कुमार नामक व्यक्ति से बातचीत हुई थी। आरोपी ने उसे कहा कि वह कनाडा में रहता है और कंपनियों के साथ मिलकर वर्क वीजा लगवाता है।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे भी 30 लाख रुपये में कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। उसने अपने परिवार से बातचीत की और विदेश जाने का सहमत हो गया। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने जनकपुरी नई दिल्ली निवासी सुमित व भुज गुजरात निवासी महक प्रवीन भाई जेठी के साथ मिलकर उससे कुल 27 लाख 99 हजार रुपये अलग-अलग समय में हड़प लिए। बाद में आरोपियों ने न तो उसका वीजा लगवाया और न ही उसके रुपये वापस किए। इस बारे में थाना गुहला में मामला दर्ज था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed