फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accounts will be opened only in the four designated bank branches.

Kaithal News: निर्धारित चार बैंक शाखाओं में ही खोले जाएंगे खाते

Wed, 18 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accounts will be opened only in the four designated bank branches.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल के कार्यकारी अभियंता अभिषेक शेर के निर्देशन में जिला के सभी ग्राम सचिवों की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें स्पष्ट किया गया कि जिला कैथल में केवल चार निर्धारित बैंक शाखाओं में ही ये खाते खोले जाएंगे। इनमें चीका, अंबाला रोड, पुरानी सब्जी मंडी और उझाना गांव स्थित शाखाएं शामिल हैं।

बैठक का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के नाम से भारतीय बैंक में एकल नोडल खाता खोलने और उसे सक्रिय करने की प्रक्रिया को स्पष्ट करना था। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने ग्राम सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने खातों के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, पहचान सत्यापन, सरपंच और ग्राम सचिव के हस्ताक्षर, बैंक शाखा में व्यक्तिगत उपस्थिति तथा समयबद्ध कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे संबंधित शाखाओं से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर खाता खोलने और उसे सक्रिय करने की प्रक्रिया पूर्ण करें।बैठक के दौरान सभी ग्राम सचिवों ने सक्रिय सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed