फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accountant absconds with lakhs of rupees from commission agent

Kaithal News: आढ़ती के लाखों रुपये लेकर मुनीम फरार

Tue, 29 Oct 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accountant absconds with lakhs of rupees from commission agent
कैथल। चीका में एक मुनीम चेकों पर खुद के हस्ताक्षर कर आढ़ती के 10 लाख 80 हजार रुपये बैंक से निकलवाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शक्ति नगर चीका निवासी सूरजभान ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पुरानी अनाज मंडी चीका में आढ़त की दुकान है। उसने अपना हिसाब-किताब करने के लिए दुकान पर खरौदी निवासी रणजीत को मुनीम रखा हुआ है। उसने अपने पास आने वाले जमींदारों से 10 लाख 80 हजार रुपये के चेक लेकर रखे हुए थे। 24 अक्तूबर को उसका मुनीम रणजीत वे चेक बैंक में ले गया और उन पर खुद के हस्ताक्षर करके 10 लाख 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। ऐसा करके आरोपी ने धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed