फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident on National Highway, two people died

Kaithal News: चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर हादसा, दो लोगों की मौत

Sun, 09 Apr 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accident on National Highway, two people died
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में कलायत पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी निवासी लखमी चंद ने बताया कि गत रात के समय करीब 11:30 बजे वह अपनी बैटरी वाली रिक्शा लेकर कलायत से कैथल लेकर आ रहा था। जब वह मैदा मिल बाता के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त पड़ी मिली। पास ही दो लोग गंभीर रूप से घायल पड़े दिखे। इनमें उसकी पत्नी रेनू और मनदीप था। मनदीप उनके घर पर आता-जाता रहता था। घायल अवस्था में दोनों बेहोश पड़े थे। उसने उसी समय प्राइवेट वाहन के माध्यम से उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सक ने रेनू देवी को मृत घोषित कर दिया और मनदीप को मरहम पट्टी करके इलाज के लिए कल्पना करनाल को रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि देर रात्रि कैथल निवासी रेनू (38) और गांव दबलेन निवासी मनदीप (28) मोटर साइकिल पर जा रहे थे।

गांव बात्ता के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया। इसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। दोनों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ग्योंग के पास कार-ट्रक में भिड़ंत चार घायल
कैथल। गांव ग्योंग के निकट कार व ट्रक की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रथपुर कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह नेे बताया कि चार अप्रैल को वह अपने परिवार सदस्यों बेटे सुनील, पत्नी धर्मो देवी व छोटे बेटे सुमित के साथ गांव हाजमपुर हासीं से अपने घर पिजौंर के लिए चला था।जब सायं सवा सात बजे गांव ग्योंग के निकट फ्लाईओवर से नीचे उतर कर अपनी साइड में जा रहे थे तो एक ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रक को सामने ला दिया। इस कारण उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें बाद में अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed