फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident on Jammu-Katra Expressway: Truck rams into another in Kaithal; three dead, including a mechanic

जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कैथल में खरक पांडवा के पास तीन की मौत, ट्रक में 8 क्विंटल डोडापोस्त बरामद

Fri, 25 Sep 2026 12:30 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: Naveen Updated Fri, 25 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

रामनिवास अपने हेल्पर के साथ मौके पर पहुंचा और ट्रक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Accident on Jammu-Katra Expressway: Truck rams into another in Kaithal; three dead, including a mechanic
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे के किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान जींद जिले के उचाना निवासी ट्रक मालिक अनिल कुमार, गांव खरक पांडवा निवासी ट्रक मैकेनिक रामनिवास और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक के रूप में हुई है। वहीं मैकेनिक का हेल्पर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर हाईवे किनारे खड़ा किया था
जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक अनिल कुमार दिल्ली से ट्रक लेकर आ रहा था। रास्ते में उसके ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसने गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे के किनारे ट्रक खड़ा कर दिया और गांव के मैकेनिक रामनिवास को फोन कर ट्रक ठीक करने के लिए मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनिवास अपने हेल्पर के साथ मौके पर पहुंचा और ट्रक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मैकेनिक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

केले की आड़ में छिपाकर रखा था डोडापोस्त
हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक की जांच की तो उसमें कच्चे केले भरे हुए मिले। पुलिस को ट्रक में करीब 40 कट्टों में छिपाकर रखा गया लगभग 8 क्विंटल डोडापोस्त भी बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडापोस्त कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इसके अलावा ट्रक से जुड़े अन्य लोगों और नशीले पदार्थ की सप्लाई से संबंधित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
हादसे की सूचना मिलते ही कलायत थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घायल हेल्पर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


कलायत थाना के जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस ने ट्रक से बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed