फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident-ktl

ईंटों से भरी ट्राली के नीचे दबी मासूम, मौत

Thu, 31 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 31 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
बालाजी कॉलोनी में ईंटों से भरी ट्राली के नीचे दबने से एक साढ़े तीन साल की मासूम की मौत हो गई। वहीं उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। लोगों ने करीब बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली के नीचे से दोनों को बहार निकाल लिया लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरी कॉलोनी में मातम छा गया है। बच्ची का पिता मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नंदसिंह खेड़ा (बरटा) निवासी सुरेश कुमार बालाजी कॉलोनी में अपने मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार दोपहर उसके घर उसके गांव से उसका चाचा रामपाल ईंटों से भरी ट्राली लेकर पहुंचा। वे दोनों दोपहर का खाना खाने के बाद घर से निकले।
विज्ञापन


घर के सामने ही खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को सुरेश खुद ही चलाने लगा। वहीं उसका चाचा रामपाल ट्राली के ऊपर बैठ गया। इसी बीच सुरेश की साढ़े तीन साल की बेटी मानसी भी ट्राली पर बैठने की जिद करने लगी। उसकी मां ने उसे भी ट्राली में बैठे रामपाल के पास बैठा दिया। अभी ट्रैक्टर स्टार्ट ही किया ही था कि सड़क की साइड में खाली पड़े प्लॉट में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राली के ऊपर बैठे रामपाल व मासूम मानसी भी नीचे दब गए। मानसी ट्राली के बीच में तो रामपाल कमर से नीचे के हिस्से तक ट्राली के नीचे दब गया। लोगों ने महज 15 से 20 मिनट में ट्राली के नीचे से ईंटें निकालते हुए दोनों को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक मानसी की मौत हो चुकी थी। एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल रामपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।


क्या पता था कि मौत की गोद में बिठा रही हूं मासूम को
मानसी की मां ने अपने ही हाथों से अपनी बेटी को ट्राली में बैठाया था लेकिन उसे क्या पता था कि वह उसे मौत की गोद में बैठा रही है। कुछ समय पहले तक चहक रहे पूरे परिवार पर अचानक हुए हादसे के बाद जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो। कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि बच्ची की मां ने गांव से आए उसके दादा के पास यह सोच कर बैठाया था कि गली के नुक्कड़ पर उसे उतार लेगी लेकिन उसे क्या पता था कि वह नहीं बचेगी।

एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि यह एक दुखद हादसा है। ओवरलोडिंग सहित 304ए के तहत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed