फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident in Kaithal, girl died after slipping and falling into pond, deceased gone to bathe animals

कैथल में हादसा: पैर फिसलने से तालाब में गिरी 23 वर्षीय युवती की मौत, पशुओं को नहलाने व पानी पिलाने गई मृतका

Thu, 20 Mar 2025 01:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि युवती आईटीआई करने के बाद घर रह रही थी। उनके परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी है। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि इस संबंध में उन्हें सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Accident in Kaithal, girl died after slipping and falling into pond, deceased gone to bathe animals
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के चंदाना गांव में सुबह सैर के लिए गई तालाब में पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जैसे ही युवती तालाब किनारे गई तो पैर फिसलकर तालाब में गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना वीरवार को सुबह करीब पांच बजे की है। जानकारी अनुसार गांव निवासी 23 वर्षीय युवती भतेरी देवी जब गांव के लोग अपने पशुओं को नहलाने व पानी पिलाने के लिए तालाब पर लेकर गए तो उन्हें पानी पर युवती का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचना दी और लड़की के परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार युवती प्रतिदिन सुबह सैर के लिए तालाब की ओर जाती थी। वीरवार को भी जब सुबह वैसे ही टहलने के लिए गई थी और यह घटना हो गई। जब युवती का शव बाहर निकाला गया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब की कुछ समय पहले गहराई बढ़ाई गई है। यह 20 फीट के करीब गहरा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि युवती आईटीआई करने के बाद घर रह रही थी। उनके परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी है। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि इस संबंध में उन्हें सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed