{"_id":"670e7e1d476e7aefbc098ce2","slug":"accident-at-kmp-tanker-filled-with-chemicals-collides-with-a-parked-bus-full-of-devotees-one-woman-dead-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"KMP पर हादसा: श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस में केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KMP पर हादसा: श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस में केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर, एक महिला की मौत
Tue, 15 Oct 2024 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:07 PM IST
सार
हादसे में 6 लोग घायल हो गए। बस मेहंदीपुर बालाजी से करनाल जा रही थी। लघुशंका के लिए ड्राइवर ने केएमपी पर सड़क किनारे बस रोकी थी। सभी घायल रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर किए गए हैं। सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में केएमपी पर हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी के पास खड़ी श्रद्धालुओं की बस में केमिकल से भरे टैंकर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके करनाल लौट रहे थे। ड्राइवर ने लघुशंका के लिए केएमपी पर सड़क किनारे बस रोकी थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसा केएमपी एक्सप्रेस-वे पर आसौदा और बादली टोल प्लाजा के बीच मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की यह बस करनाल से मेहंदीपुर बालाजी गई थी और सभी श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब बस ने बादली टोल प्लाजा पार किया तो कुछ दूरी पर चलते ही ड्राइवर ने लघुशंका करने के लिए बस को सड़क किनारे रोक दिया। उसी समय पीछे से आ रहे केमिकल से भरे एक टैंकर ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ लोगों को हल्की-फुल्की छोटे भी आई हैं। घायलों में 14 वर्षीय बादल पुत्र नंदकिशोर, 12 वर्षीय रीतू पुत्री सोनू, 38 वर्षीय सोनू पुत्र जोगेंद्र, 30 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामफल, 38 वर्षीय सुनीता पत्नी नंदकिशोर व बिजेंद्रपाल सभी निवासी करनाल घायल हो गए। जबकि 33 वर्षीय पूजा पत्नी विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
आसौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे में घायल श्रद्धालु करनाल और उसके आसपास के रहने वाले हैं। यह बस एक प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से जुड़ी हुई है। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए हैं।