फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aarohi Model School entrance exam on 17th

Kaithal News: आरोही मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा 17 को

Fri, 26 Jan 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aarohi Model School entrance exam on 17th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही मॉडल स्कूल में 17 फरवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने दी।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कैथल जिले के तीनों राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ग्योंग, रामगढ़ पांडवा एवं सौंगरी गुलियाना में वर्ष 2024-25 में कक्षा छठी से नौवीं एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए हुई बैठक में उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे रहेगा। परीक्षा के संयोजक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी रहेंगे। परीक्षा का सेंटर खंड का आरोही स्कूल ही रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के फार्म जिला कैथल के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भिजवाए जाएंगे। परीक्षा के फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि संबंधित आरोही स्कूल नौ फरवरी 2024 को सायं तीन बजे तक रहेगी। फार्म के साथ परीक्षार्थी की नवीन रंगीन दो फोटो संलग्न जाएगी व परीक्षार्थी परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र व अपनी आधार कार्ड की एक प्रति लेकर आएंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि फार्म जमा करने के लिए स्कूल स्टाफ की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा यह परीक्षा देने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में संबंधित तीनो खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप, नरेश कुमार, सुरेश कुमार सिंगला व उपरोक्त तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों मनीष सिंघला, अश्विनी मंगला, सुनीता बहल, कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुमार शर्मा व कार्यालय के डीलिंग मृत्युंजय मारुति शर्मा, कुलदीप, काजल व नवीन मौजूद रहे।
परीक्षा परिणाम 26 फरवरी को होगा घोषित

कलायत। राजकीय आरोही मॉडल स्कूल रामगढ़ पांडवा, ग्योंग व सौंगरी स्कूल में 2024-25 की प्रवेश परीक्षा 17 फरवरी को होगी। परीक्षा का परिणाम 26 फरवरी को विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।


आरोही मॉडल स्कूल गांव रामगढ़ पांडवा के प्रधानाचार्य अश्वनी मंगला ने बताया कि प्रदेश के शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कक्षाओं की स्थिति का ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ परीक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए स्कूलों में सभा का आयोजन किया जाना जरूरी है। सूचना पट पर भी इसकी सूचना चस्पा की जाए। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के फार्म निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। आवेदन का समय नौ फरवरी 2024 को सायं तीन बजे तक निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed