फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   aanganbari, workers, protest, burnet pm dummy, kaithal

बजट का विरोध : आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका पीएम का पुतला

Thu, 02 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 02 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
aanganbari, workers, protest, burnet pm dummy, kaithal
विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 आंगनबाड़ी केंद्रों के बजट में कटौती से बिफरी आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं आशा वर्करों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला ने की। सबसे पहले आंगनबाड़ी व आशा वर्कर जवाहर पार्क में पहुंचीं। वहां से नारेबाजी करते हुई पिहोवा चौक पर एकत्रित हुई। यहां  आम बजट के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


राज्य महासचिव ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बजट में कटौती करके वर्करों के साथ विश्वासघात किया है। सरकार ने वर्करों में मानदेय में बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन वह अपने आश्वासन पर खरी नहीं उतरी है। जिससे आंगनबाड़ी वर्करों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का कार्यक्रम पूरे देश में चलाया गया है। जिसके तहत जिला के समस्त आंगनबाड़ी व आशा वर्कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है। तभी से हर कर्मचारी धरना प्रदर्शनों के माध्यम से अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है। इस मौके पर संतोष ब्राहमणीवाला, राजबाला,जसबीर सिह, महेंद्र सिह, अशोक शर्मा, रामपाल वर्मा, शिवचरण, ओमपाल, बलबीर सिह, शिवदत्त, कृष्ण, सर्वजीत कौर, चरणजीत कौर, मंजू, नीलम, पूजा सहित अन्य सैकड़ों आंगनबाड़ी व आशा वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed