{"_id":"629bb598fba3267fee6f57ee","slug":"aam-aadmi-party-s-neelam-filled-the-form-kaithal-news-knl110482792","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी की नीलम ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी की नीलम ने भरा पर्चा
विज्ञापन
05-कैथल। नामांकन भरते हुए आम आदमी प्रत्याशी नीलम गुप्ता व साथ मौजूद राम प्रताप गुप्ता।
- फोटो : Kaithal
कैथल। आम आदमी पार्टी की कैथल नगर परिषद चेयरपर्सन नीलम गुप्ता ने शनिवार को अपना पर्चा भर दिया। उनका नामांकन पत्र भरवाने के लिए दिल्ली के रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल व आप नेता अशोक तंवर विशेष रूप से पहुंचे।
इससे पहले सत्कार पैलेस में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर आप नेताओं ने भाजपा की नीतियों की बखिया उधेड़ी। इसके बाद शहर में निकाले गए रोड शो में भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद नीलम गुप्ता ने अपने पति रामप्रताप गुप्ता, पार्टी के विशेष रूप से पहुंचे नेता अशोक तंवर व दिल्ली के रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल के साथ नगर परिषद कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा।
नीलम गुप्ता ने कहा कि वे आम आदमी के हितों की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद आप की दिल्ली व पंजाब सरकार की तर्ज पर कैथल शहर में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सीवरेज व स्वच्छता पर काम किया जाएगा। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर कैथल शहर में विकास कार्य होंगे। उन्होंने जनसभा व रोड शो में लोगों से हाथ जोडर्क झाड़ू के निशान पर मतदान की अपील की। लोगों ने उनका खूब समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी में पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल की चेयरमैन के लिए टिकट कटने के बाद उनके भतीजे जॉनी मित्तल आप पार्टी की उम्मीदवार के रोड शो में दिखे।