फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aam Aadmi Party celebrates bumper victory in Punjab

पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत पर कैथल आप पार्टी ने मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party celebrates bumper victory in Punjab
कैथल। पंजाब चुनाव में बंपर जीत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ता करनाल रोड स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां जमकर जश्र मनाया। एक दूसरे को रंग लगाकर जीत की बधाई दी। साथ ही लड्डू बांटे। इसके बाद शहर में कई वाहनों में विजय जुलूस निकाला। आप नेता सुखवीर चहल ने कहा कि पंजाब में जीत अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी सोच की जीत है। आज देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। वह बदलाव दिल्ली से शुरू हुआ था। अब पंजाब और फिर आगे हरियाणा के साथ पूरे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जनता चाहती है भ्रष्टाचारमुक्त, शासन-प्रशासन पारदर्शिता और लोगों की अपनी सरकार हो, जिसमें आम आदमी की सुनवाई हो। आम आदमी पार्टी ने उसी एजेंडे पर काम करती हुई आम आदमी की आवाज बनकर दिल्ली में काम किया। अब उसी आवाज को पंजाब की जनता ने सुना और अकाली दल और कांग्रेस जैसे दलों के नेताओं को पटकनी देते हुए आप नेताओं को अपना नेता चुनने का काम किया। भविष्य में यही बदलाव हरियाणा राज्य में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तरी हरियाणा के संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने बताया कि 11 और 12 तारीख को आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में विजय यात्रा निकालेगी। इसमें राज्य के प्रत्येक जिले में आम आदमी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed