फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A youth died in a collision with a school bus in Mataur

Kaithal News: स्कूल बस की टक्कर से मटौर में युवक की मौत

Wed, 16 Jul 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A youth died in a collision with a school bus in Mataur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मटौर गांव के पास एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से जिला जींद के थुआ गांव निवासी 37 वर्षीय युवक रमेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों मजदूरी के लिए ढूंढवा गांव जा रहे थे।

मृतक के भाई अजमेर ने बताया कि मटौर पुल के पास पीछे से आ रही एक निजी स्कूल बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, निजी स्कूल के परिचालक राजेंद्र ने दावा किया कि हादसा मोटरसाइकिल का टायर फिसलने से हुआ। लेकिन मृतक और घायल के परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही का नतीजा है, जिसने पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एएसआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अजमेर की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed