Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man who traveled to America via the donkey route for Rs 40 lakh died of a heart attack.

Kaithal News: 40 लाख से डंकी रूट से अमेरिका गए युवक की हार्ट अटैक से माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man who traveled to America via the donkey route for Rs 40 lakh died of a heart attack.
भीम गिल
कैथल। गांव प्यौदा निवासी भीम गिल की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे करीब सात साल पहले परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए अमेरिका गए थे।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को कैलिफोर्निया के फ्रिजनों में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ रहने वाले लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीम करीब 40 लाख रुपये खर्च कर डंकी रूट से अमेरिका गए थे।

इसके लिए उनके परिवार ने कुछ रुपये उधार लिए थे। उन्होंने करीब एक एकड़ जमीन भी गिरवी रखी थी। वे कैलिफोर्निया के फ्रिजनों में गाड़ी चलाने का काम करते थे। भीम की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने सरकार और अन्य संस्थाओं से भीम का शव भारत लाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

भीम गिल

भीम गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed