फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man was swept away in Sangrauli canal, search continues

Kaithal News: संगरौली नहर में बह गया युवक, खोज जारी

Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A young man was swept away in Sangrauli canal, search continues
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड/कैथल। संगरौली में शनिवार शाम एक 20 वर्षीय युवक नहर में बह गया। उसके मामा ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए कवायद शुरू की। हालांकि रविवार तक उसका पता नहीं चल सका था। वह युवक अपने एक अन्य मामा के निधन के बाद शोक जताने गांव पहुंचा था।

रविवार को नायब तहसीलदार, पटवारी तथा ढांड पुलिस सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। प्रशासन की ओर से नहर में पानी कम करवाने के प्रयास किए जा रहे थे। देवीदयाल संगरौली ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बंटी कई दिन पहले पानीपत एरिया में नहर में डूब गया था। उसका शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव संगरौली में आया था। उसका भांजा गुरमीत शोक जताने के लिए संगरौली में आया था। वह अपने मामा बंटी से ज्यादा लगाव रखता था। बंटी की मौत के बाद से गुरमीत परेशान था।
विज्ञापन


देवीदयाल ने बताया कि शनिवार को शाम के समय गुरमीत सरसा ब्रांच नहर पर चला गया और वहां राहगीरों ने उसे नहर में डूबते हुए देखा लेकिन पानी के बहाव के कारण उसे बचाया नही जा सका और वह पानी में बह गया। देवीदयाल ने बताया कि शनिवार को उसके भांजे गुरमीत के नहर में बह जाने की सूचना के बाद से नायब तहसीलदार ढांड अचिन, हलका पटवारी के अलावा ढांड पुलिस सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। उसे खोजने के लिए नहर में पानी कम कराने के भी प्रयास किए जा रहे थे। हालांकि देर शाम तक पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस के साथ ग्रामीण भी अपने स्तर पर नहर से गुरमीत का पता लगाने का प्रयास कर रहे थे। ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना था कि मशक्कत के बावजूद रेहड़ा माजरा निवासी युवक का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed