{"_id":"6973d0c93fa15abbd002a2a6","slug":"a-young-man-was-attacked-with-bricks-kaithal-news-c-245-1-kht1012-144050-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक पर ईंटों से जानलेवा हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक पर ईंटों से जानलेवा हमला किया
Sat, 24 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। वजीर नगर में एक युवक की पिटाई करने और उस पर ईंटों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चोटें ज्यादा होने के कारण युवक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में कलायत थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव वजीर नगर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। उसका गांव के ही कृष्ण उर्फ शीली के परिवार से कुछ पैसे लेने-देने को लेकर विवाद चल रहा था। 21 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे जब वह गांव में सैनियों की चौपाल के पास गली में बैठा था तो उस दौरान आरोपी कृष्ण वहां पहुंचा और पैसे मांगने को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले थप्पड़ मारा। फिर गाली-गलौज की और गली में पड़ी ईंट उठाकर सिर, हाथ व छाती पर वार कर दिए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।