{"_id":"67df0dce38a3f4bb500845cc","slug":"a-young-man-died-in-a-terrible-accident-kaithal-news-c-245-1-kht1001-129506-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भीषण हादसे में युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भीषण हादसे में युवक की माैत
विज्ञापन
कैथल। नेशनल हाईवे 152 डी पर एक कार सिलिंडरों से भरे कैंटर में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना शनिवार को सुबह करीब सात बजे की है।
कार सवार दोनों युवक मोहाली स्थित लालडू पंजाब के रहने वाले हैं, जो दो दिन पहले घूमने के लिए चित्तौडगढ़ राजस्थान गए थे। जब वापस लौट रहे थे और गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो हादसा हो गया।
इसमें 26 वर्षीय दलजीत सिंह की मौत हो गई और गाड़ी चालक गुरध्यान सिंह घायल हो गया। सूचना पाकर पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां दलजीत सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोस्त गुरध्यान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने गुरध्यान की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीन साल पहले हुई थी शादी ः गुरध्यान ने बताया कि दलजीत अपने परिवार में अकेला बेटा था। 2021 में उसकी शादी हो चुकी है और उसका एक बेटा है। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक बहन भी है। पिता फायर ब्रिगेड से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। घर की जिम्मेदारी दलजीत पर ही थी। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले में कैंटर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रात को चले थे वापस ःघायल गुरध्यान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दलजीत उसका दोस्त है और वह लालडू में एक आढ़ती की दुकान पर पर काम करता था। कुछ दिन पहले उन्होंने राजस्थान घूमने का प्लान बनाया। दो दिन पहले वे राजस्थान के चित्तौडगढ़ गए। शुक्रवार-शनिवार रात को करीब साढ़े 12 बजे वहां से वापस चल पड़े।
जब वे कैथल में गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो नेशनल हाईवे 152 डी पर उनके सामने एक कैंटर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार कैंटर के नजदीक पहुंची तो कैंटर ड्राइवर ने एकदम से कट मार दिया। उनकी कार कैंटर से टकरा गई।