{"_id":"68ae0f099038d78c0d04c3be","slug":"a-woman-was-cheated-of-rs-616-lakh-in-the-name-of-investment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-724505-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निवेश के नाम पर युवती से ठगे 6.16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निवेश के नाम पर युवती से ठगे 6.16 लाख रुपये
Wed, 27 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नेहरू गार्डन कॉलोनी की एक युवती को अज्ञात आरोपियों ने निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6,16,300 रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। मामला साइबर थाना पुलिस तक पहुंचा है।
पीड़िता प्रिया रानी ने शिकायत में बताया कि 3 जून को उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वर्क फ्रॉम होम का वॉट्सऐप मैसेज आया। बातचीत करने वाली ने अपना नाम अर्पिता सुधाकर बताया और उसे गूगल पर रेस्टोरेंट व होटल रिव्यू करने का काम दिया। काम पूरा करने के बाद उसका स्क्रीन शॉट भेजने पर उसके खाते में 180 और फिर 200 रुपये भेजे गए।
अगले दिन उसे क्रिप्टो करेंसी व स्टॉक एक्सचेंज में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। शुरू में छोटे इन्वेस्टमेंट पर कुछ लाभ दिया गया, जिससे भरोसा बढ़ा। बाद में विभिन्न किश्तों में 6.16 लाख रुपये से अधिक की रकम निवेश करवा ली।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने बताया कि गलत निवेश की वजह से उसका खाता फ्रीज हो गया है, जिसे डिफ्रीज करने के लिए और रुपये लगाने होंगे। शक होने पर जब पीड़िता ने अपने परिचितों से जानकारी ली तो ठगी का पता चला।
साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपियों ने वर्क फ्रॉम होम से ठगी शुरू की थी और फिर बाद में पीड़ित को शेयर में निवेश का झांसा देकर रकम ऐंठ ली।