{"_id":"61dc8892995ade04d05adb7f","slug":"a-week-ago-a-white-strip-was-put-on-the-roads-washed-away-in-the-rain-kaithal-news-knl956395106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता पर सवाल : एक सप्ताह पूर्व सड़कों पर लगाई सफेद पट्टी, बारिश में धुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता पर सवाल : एक सप्ताह पूर्व सड़कों पर लगाई सफेद पट्टी, बारिश में धुली
विज्ञापन
A week ago, a white strip was put on the roads, washed away in the rain
- फोटो : Kaithal
कैथल। एक सप्ताह पहले जिले की सड़कों पर लगाई गई सांकेतिक सफेद पट्टी पहली बारिश में ही धुलने लगी है। इससे इस कार्य में घालमेल की संभावना व्यक्त की जा रही है। बता दें कि प्रशासन की ओर से धुंध में दुर्घटना के बचाव के लिए सफेद पट्टी मुख्य मार्गों पर लगाई गई थी, लेकिन अभी धुंध का मौसम खत्म भी नहीं हुआ कि सड़कों से सफेद पट्टी पहले ही गायब होना शुरू हो गई है।
राहगीर संदीप, राजेश, रामनिवास, राजेंद्र व रामफल का कहना है कि विभाग की ओर से घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पट्टियां जल्दी उतर गई है। अभी भी धुंध के मौसम में मार्ग पर दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना हुआ है। विभाग द्वारा हर वर्ष लाखों रुपये का बजट सफेद पट्टियों पर खर्च किया जाता है। इसके बावजूद भी सड़कों पर सांकेतिक पट्टियां जल्दी ही उतर रही हैं। ये विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है। जिले की ज्यादातर मुख्य सड़कों से अब फिर सफेद पट्टी गायब होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी आना शुरू हो गई है। धुंध के मौसम में वाहन चालकों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि कब वाहन चलते-चलते सड़क से नीचे उतर रहे हैं। स्मॉग और धुंध में हादसों को कम करने के लिए विभाग के पास बजट आता है, लेकिन लगाने की सामग्री में विभाग लापरवाही बरत रहा है।
शहर के करनाल रोड, कुरुक्षेत्र रोड, जींद रोड, कैथल से तितरम मोड़, कुरुक्षेत्र रोड सहित अन्य कई मुख्य मार्गों पर सफेद पट्टी लगाई थी, जो अब धूमिल होती नजर आ रही है। राहगीर संदीप ने बताया कि एक सप्ताह पहले सफेद पट्टी लगाई गई थी वह खत्म होती दिख रही है। सड़कों पर सफेद पट्टी का नहीं होना खतरनाक है। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी जानकारी होते हुए भी चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केसी पठानिया ने बताया कि जहां-जहां से सड़कों पर सफेद पट्टी गायब हैं, उनका जायजा लेकर जल्द ही दोबारा से पट्टी लगाई जाएगी। कई जगह पर बारिश होने के बाद पट्टियां उतर गई है, वहां भी दोबारा से लगाई जाएगी।