{"_id":"6834cecaf31be1cced008da6","slug":"a-true-soldier-is-one-who-loves-his-motherland-deepak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656034-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृभूमि के प्रति प्रेम रखने वाला होता है सच्चा सैनिक : दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृभूमि के प्रति प्रेम रखने वाला होता है सच्चा सैनिक : दीपक
Tue, 27 May 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर ने शिव मंदिर परिसर में रविवार को दायित्व ग्रहण एवं सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रसेवा, संस्कार और सामाजिक चेतना विषय पर कार्यक्रम हुआ। बतौर मुख्य अतिथि दीपक शर्मा ने कहा कि एक सच्चा सैनिक वहीं है जो अनुशासन, संकल्प और मातृभूमि के प्रति प्रेम रखता हो।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का अवसर नहीं बल्कि देश के उन वीर सपूतों को नमन करने का माध्यम है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने हर घर जल जैसी सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण को राष्ट्रधर्म बताया। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। समारोह का संचालन परिषद के जिला समन्वयक कृष्ण कौशिक ने किया। गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह ने परिषद् की इस सोच को समाजहित में उठाया गया एक अत्यंत प्रभावशाली कदम बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कुल 65 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीमाओं पर राष्ट्र की सेवा करने के पश्चात् समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भी अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना से उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका यह सम्मान राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक था, जो आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर सुरेश शर्मा (सेवानिवृत्त लेक्चरर), सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र तंवर, शाखा संरक्षक राम चन्द्र, तथा सदस्य रजनीश तंवर, रामपाल तंवर, मघर सिंह, शीशन तंवर उपस्थित रहे।
पूंडरी में बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम, मिले पुरस्कार
पूंडरी। भारत विकास परिषद फतेहपुर की ओर से परिवार मिलन एवं नए सदस्यों की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा विशिष्ट अतिथि प्रवीण मित्तल सचिव कन्या महाविद्यालय पूंडरी पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक भारत विकास परिषद फतेहपुर पूंडरी सरपंच लाभ सिंह प्रभात गोयल, हर्ष सेठी, मनीष गर्ग, सचिव विकास सिंगला, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला सहभागिता प्रमुख निधि मोहन, बबीता वालिया व डॉ राजेश कुकरेजा सहित सभी परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया गया। प्रवीण मित्तल ने नेक कमाई से परिषद को सहयोग राशि दी।
विधायक सतपाल जांबा ने संस्था को परिषद भवन के लिए पुंडरी शहर में स्थान देने के विषय में भी घोषणा की। इस कार्यक्रम में मदन मोहन, विमल गर्ग, राकेश अग्रवाल, राहुल वालिया, राजकुमार वर्मा, मुनीश मित्तल मौजूद रहे। संवाद