फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A pickpu full of laborers collided, two died

Kaithal News: मजदूरों से भरी गाड़ी को मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 09 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
A pickpu full of laborers collided, two died
कैथल/पूंडरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर शुक्रवार को मजदूरों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घटना में एक महिला और युवक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे पूंडरी से करीब चार किलोमीटर दूर हुआ। मौके पर महिला की जान चली गई जबकि युवक की मौत जिला नागरिक अस्पताल में हुई। उधर, परिजनों ने घायलों को इलाज न देने का आरोप लगाकर डॉक्टर संग हाथापाई कर दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक महिला के पति गांव राहड़ा जिला करनाल निवासी राजेंद्र की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने बताया कि उनके गांव से कई महिलाएं और पुरुष राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डिवाइडर और दोनों तरफ सफाई का कार्य करने के लिए सुबह निकले थे। एक स्थान पर सफाई के बाद वे आगे बढ़ गए। वहां काम शुरू करने व चाय पीने के लिए रुक गए तभी पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे उसकी पत्नी कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसने बताया कि पिकअप गाड़ी में करीब 20 मजदूर सवार थे, उनमें से दो की मौत हुई है और 10 घायल हुए हैं। सुमित उर्फ रिंकू (30) की मौत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचकर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक पर रिपोर्ट ः पूंडरी थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
ये मजदूर हुए घायल
इस हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार ग्रामीण मजदूर सोनिया (35), चंद्रेश (60), दीपमाला (35), कुलदीप व बबली (45), सुनील व कविता (30), बाला देवी (42), सुदेश )35) लक्ष्मी (40) घायल हो गए। पांच को ज्यादा चोटों के कारण करनाल व चंडीगढ़ रेफर किया।


तीन महीने पहले हुई थी शादी

अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक सुमित (रिंकू) की शादी तीन महीने पहले हुई थी। वह गांव मिर्जपुर का रहने वाला था और एक कंपनी में साइट इंजीनियर का कार्य करता था। वह भी शुक्रवार को मजदूरों के साथ था। पूंडरी थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed