फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   a new case of corona

कोरोना का एक नया मामला मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
a new case of corona
\ - फोटो : Kaithal
जिले में वीरवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। दो व्यक्ति कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अब जिले में कोरोना के 9 एक्टिव केस बचे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 हजार 210 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.6 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं। जिले मेें अभी 3 लाख 39 हजार 320 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस समय 12170 टीके उपलब्ध हैं, जिसमें से 8470 कोविशील्ड तथा 3700 कोवॉक्सीन है।
गांव हजवाना में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन लता के निर्देश पर टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। हजवाना गांव के लोगों में भारी बारिश के बीच भी कोरोना वैक्सीन के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। कैंप में कोविशील्ड के 165 टीके लगवाए गए। नवीन नैन व रीटा देवी स्वास्थ्य कर्मियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार के लिए, समाज व देश हित मे टीका लगवाएं। रीटा देवी, गुरमान गोयत, शिक्षा विभाग से प्रदीप कुमार, नरेंद्र हजवाना, आशा वर्कर शकुंतला देवी, सुमन देवी, रोशनी देवी व नीलम रानी का योगदान सरहानीय रहा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 130 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत सिंह ने बताया कि शिविर पिछले कई माह से लगाए जा रहे हैं। वीरवार को शिविर में 130 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे। संवाद गांव हजवाना में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमनलता के निर्देश पर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य कर्मी नवीन नैन व रीटा शर्मा ने बताया कि इस शिविर में कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। 165 लोगों को वैक्सीनेशन हुआ। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते स्वास्थ्य कर्मियों व ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी गुरमान गोयत, शिक्षा विभाग से प्रदीप कुमार, नरेंद्र हजवाना, आशा वर्कर सुमन देवी, रोशनी देवी व नीलम रानी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 20 स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में टीकाकरण शिविर लगया गया। स्कूल के निदेशक अभिषेक सहारण ने बताया कि शिविर में 234 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। विद्यालय के अध्यापकों और उनके परिजनों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लिया है। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप नागर, स्कूल के निदेशक अभिषेक सहारण, प्रधानाचार्य तनु पूनिया मौजूद थे। प्रधानाचार्य तनु पूनिया ने कहा कि कोरोना में टीका ही बचाव का साधन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed