Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A convoy of Congress workers from Siwan has set off to participate in the mega-rally in Delhi.

Kaithal News: दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए सीवन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
A convoy of Congress workers from Siwan has set off to participate in the mega-rally in Delhi.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होते हलका विधायक देवेंद्र हंस।
सीवन। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में भाग लेने के लिए रविवार को गुहला विधायक देवेंद्र हंस के सीवन स्थित कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सबसे महत्वपूर्ण है और चुनाव व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महारैली में भाग लेने पहुंचे हैं। इस रैली में बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, फसलों के नुकसान का मुआवजा, विशेष गिरदावरी और कर्मचारियों की लंबित मांगों जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। देवेंद्र हंस ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने चाहिए और किसानों को उनकी फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होते हलका विधायक देवेंद्र हंस।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होते हलका विधायक देवेंद्र हंस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed