फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A confluence of technology, culture and sports

Kaithal News: तकनीक, संस्कार और खेलों का दिखा संगम

Fri, 02 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A confluence of technology, culture and sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में प्राचार्य साधना बक्शी के निर्देशन में आयोजित एनएसएस कैंप के दूसरे दिन ज्ञान, तकनीक और संस्कारों का प्रभावी संगम देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल के आईटी सेल विभागाध्यक्ष नरेश मिगलानी तथा गायत्री मंत्र के विद्वान भूपेंद्र रोहिल्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नरेश मिगलानी ने सूचना प्रौद्योगिकी के जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक युग में आईटी हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, स्वास्थ्य, संचार और मनोरंजन सहित प्रत्येक क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी ने कार्यों को तेज, सरल और प्रभावी बनाया है। ई-मेल, व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के माध्यम से त्वरित संपर्क संभव हुआ है, वहीं ऑनलाइन कक्षाएं, ई-लर्निंग और डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ज्ञान अब पहले से कहीं अधिक सुलभ हुआ है। उन्होंने बताया कि ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने आईटी के दुष्प्रभावों की ओर भी ध्यान दिलाते हुए कहा कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम से आंखों, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डाटा चोरी जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी ने जीवन को सुविधाजनक और उन्नत बनाया है, लेकिन इसके सुरक्षित और संतुलित उपयोग के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। भूपेंद्र रोहिल्ला ने गायत्री मंत्र के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि जीवन को उज्ज्वल, पवित्र और सफल बनाने का एक प्रभावशाली साधन है। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यापक विजय कुमार एवं नरेंद्र भी उपस्थित रहे।तकनीक, संस्कार और खेलों का दिखा संगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed