फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A concrete road will be built in Ward 11 at a cost of Rs 30 lakh.

Kaithal News: वार्ड 11 में 30 लाख रुपये की लागत से पक्की बनेगी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A concrete road will be built in Ward 11 at a cost of Rs 30 lakh.
30kht_30_शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों ने किया सुरभि गर्ग का धन्यवाद।
नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वार्ड 11 के समीप ग्योंग ड्रेन के साथ लगती कच्ची सड़क को पक्का करने के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस सड़क के आधे हिस्से का निर्माण पहले 70 लाख रुपये की लागत से किया जा चुका है। अब शेष आधे हिस्से के पक्के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि वार्ड नंबर 11 के निवासी लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। करीब 15 वर्षों से यह सड़क जर्जर हालत में थी और गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे थे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से अब तक शहर में 300 सड़कें बनाई जा चुकी हैं। छात्रावास रोड, रेलवे गेट से भगत सिंह चौक, कबूतर चौक तक की सड़क, जिला सचिवालय वाली सड़क और सेक्टर-20 की मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए भी टेंडर लग चुका है। ये कार्य भी जल्द शुरू होंगे। इसके साथ-साथ, ड्रेन के साथ लगती सड़क के पक्के निर्माण के साथ ड्रेन को भी 9 करोड़ रुपये की लागत से पक्का किया जा रहा है, जिससे वार्डवासियों को गंदे पानी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने बताया कि शहर के हर वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। हाल ही में लाखों रुपये की लागत से जींद रोड पर नई एलईडी लाइटों का शुभारंभ किया गया है। वार्डवासियों और पार्षदों की मांग पर हर जगह लाइटें लगाई जा रही हैं। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का सुंदरीकरण कार्य भी लगातार जारी है। सुरभि गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। कैथल में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं और कई परियोजनाओं के टेंडर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed