फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A bull reached the roof via the stairs in Kaithal's Chiranjeev Colony.

Kaithal News: कैथल की चिरंजीव कॉलोनी में सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचा सांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A bull reached the roof via the stairs in Kaithal's Chiranjeev Colony.
घर की छत पर खड़ा हुआ सांड। संवाद
कैथल। शहर की चिरंजीव कॉलोनी में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत पर सांड चढ़ गया। इसके बाद सीढ़ियों के रास्ते ऊपर पहुंचे सांड को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पहले स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जीवन रक्षक दल को सूचना दी गई। जीवन रक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सांड नीचे नहीं उतर सका। इसके बाद गौरक्षा दल को बुलाया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से करीब एक घंटे तक अभियान चलाया।
विज्ञापन

आखिरकार सांड के सींगों में रस्सी बांधकर उसे सावधानीपूर्वक सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतारा गया और सुरक्षित गोशाला पहुंचा दिया गया। जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक सांड निर्माणाधीन मकान की छत पर फंसा हुआ है और उसके नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है। एमसी दिनेश शर्मा की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए गोरक्षा दल का सहयोग लिया गया जिसके बाद रेस्क्यू अभियान सफल रहा।
विज्ञापन


लकड़ी की बल्ली गिरने से अंदर पहुंचा सांड
राजू डोहर ने बताया कि मकान के मुख्य द्वार पर लकड़ी की बल्लियां लगाई गई थीं। उनके गिरने के कारण सांड अंदर चला गया और सीढ़ियों से होते हुए छत तक पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू के दौरान न तो सांड को कोई चोट लगी और न ही किसी टीम सदस्य को नुकसान पहुंचा। जीवन रक्षक दल ने लोगों से अपील की कि निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद शाम के समय मकान का गेट अवश्य बंद करें। यदि गेट नहीं लगा है तो प्रवेश द्वार पर ऐसी बाधा लगाएं जिससे कोई आवारा पशु अंदर न जा सके। उन्होंने कहा कि कई बार गाय या सांड निर्माणाधीन मकानों में घुसकर ऊंचाई से गिरने के कारण घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक जतिन ने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों से सूचना मिली कि उनके निर्माणाधीन मकान की छत पर सांड चढ़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर यह सही पाया गया। उन्होंने सांड को बिना किसी चोट के सुरक्षित नीचे उतारने पर जीवन रक्षक दल और गोरक्षा दल की टीम का आभार जताया।

घर की छत पर खड़ा हुआ सांड।  संवाद

घर की छत पर खड़ा हुआ सांड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed