फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   97 kids successful in super 100

सुपर 100 में सफल हुए 97 बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
97 kids successful in super 100
कैथल। सुपर 100 में चयन के लिए विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सोमवार देर रात को जारी किया गया। इसमें जिले के 97 बच्चों ने सफलता हासिल की है। पूरे प्रदेश में छह सौ बच्चों का इस योजना के तहत चयन किया जाना है। इसमें से पहले चरण की परीक्षा में कैथल जिले के 97 बच्चे पास हुए हैं। अब इनकी दूसरे चरण की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुपर 100 की परीक्षा में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से 418 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। चार जून को हुई लेवल-1 की परीक्षा में केवल 372 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। अब चयनित विद्यार्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा में भाग लेने के लिए तैयारी करवाई जाएगी, जिन्हें विशेष कक्षाएं लगाकर शिक्षण देने के लिए रेवाड़ी भेजा जाएगा। अगर विद्यार्थी दूसरे चरण में भी पास हो जाता है तो उसे आईआईटी व नीट की मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। सरकार की ओर से विद्यार्थियों का पूरा खर्च वहन किया जाएगा। पहले चरण में जिले के 97 बच्चे पास हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरे चरण की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल या हिसार के केंद्रों में दो साल के लिए कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग से लेकर रहने व खाने-पीने का खर्च सरकार वहन करेगी। इस दौरान विद्यार्थी 12वीं कक्षा भी साथ में पास कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 24 जून से आठ जुलाई तक विद्यार्थी द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए तैयारी करेंगे। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बनाए गए अलग-अलग बैच के अनुसार बीच में ही परीक्षाएं होंगी। 10 जुलाई को द्वितीय चरण के सभी बैचों का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। 15 जुलाई से विभिन्न जिलों में बने प्रशिक्षण केंद्रों पर विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि जिले के 97 बच्चों ने सुपर-100 की परीक्षा पास कर ली है। अब चयनित विद्यार्थी आगे किसी भी तरह की जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। दूसरे चरण की परीक्षा के बाद ही अंतिम तौर पर चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed