{"_id":"65bfef0c121765b98708cbd8","slug":"97-accused-arrested-in-67-cases-in-january-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-110882-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जनवरी में 67 मामलों में 97 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जनवरी में 67 मामलों में 97 आरोपी गिरफ्तार
Mon, 05 Feb 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जनवरी माह में 67 मामलों में पुलिस ने 97 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से 17 लाख 86 हजार 450 रुपये की संपत्ति बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि संपत्ति विरुद्ध शीर्षक के 26 मामलों में 55 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 17 लाख 86 हजार 450 रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है। मादक पदार्थों की तस्करी करने के पांच मामले दर्ज करके सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 500 ग्राम गांजा, 1.165 किलो डोडा, 5.9 ग्राम हेरोइन, 250 नशीली गोलियां व एक इंजेक्शन बरामद किया। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 21 मामलों में 20 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनके कब्जे से 355.50 बोतल हथकढ़ी शराब, 136 बोतल देसी शराब व 2210 लीटर लाहन बरामद किया है।
अवैध असलहा रखने के चार मामलों में चार आरोपियों के कब्जे से चार अवैध देसी अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। जुआ अधिनियम के तहत 11 मामलों में 11 आरोपियों को काबू करके 27690 रुपये जुआ, सट्टा राशि बरामद की। इसके अतिरिक्त 15 बेल जंपर, नौ पीओ, दो मोस्ट वांटेड आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। दो चोर गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।