फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   93 thousand cheated from woman in the name of lottery, case registered

लाटरी लगने के नाम पर महिला से 93 हजार ठगे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
93 thousand cheated from woman in the name of lottery, case registered
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला से फोन पर मैसेज भेजकर लॉटरी लगने के नाम से 93 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चंदाना गेट निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई को अज्ञात नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई थी। जिसमें उसे बताया गया कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। इसके लिए अपना आधार नंबर और अपने बैंक खाता नंबर और एक अपनी फोटो भेज दो। उसके बाद दोबारा कॉल आई। जिसमें 12 हजार रुपये गुगल-पे पर भेजने की बात कही। उसने यह राशि भेज दी। फिर अलग-अलग दिन उससे झांसे में लेकर 93 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी उसे कोई लॉटरी की राशि नहीं दी गई। इसके बाद उसने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपियों की ओर से कोई जवाब न मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed