फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   92 people recovered after beating Corona, got infection in 175

92 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए,175 में मिला संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
92 people recovered after beating Corona, got infection in 175
कैथल। कोरोना के बढ़ रहे केसों में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 175 नए केस सामने आए हैं जबकि 92 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 949 सक्रिय केस हो गए हैं। जिनमें से 879 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से 30 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 1 मरीज का पंचकूला में, 5 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 18 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 4, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 12 हजार 685 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 385 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.5 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.02 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.76 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 10840 व्यक्तियों में से 9961 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

15 लाख 8 हजार 817 का किया जा चुका है टीकाकरण
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 15 लाख 8 हजार 817 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 73 हजार 449 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 32 हजार 688 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 2680 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। जिनमें 15 हजार 54 हेल्थ केयर वर्कर्स, 11 हजार 711 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 41,248, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 9 लाख 11 हजार 126 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 96 हजार 813, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 32 हजार 865 व्यक्ति शामिल हैं। शनिवार को 1980 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक के तौर पर अब कोविशील्ड 59380 तथा 16290 कोवॉक्सीन की डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed