{"_id":"5c5f2315bdec221a37668b9c","slug":"91549738773-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि में खराब फसलों का मुआवजा दे सरकार : अजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि में खराब फसलों का मुआवजा दे सरकार : अजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि में खराब फसलों का मुआवजा दे सरकार : अजीत
फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक स. नरेंद्र सिंह संगरौली की अध्यक्षता में किसान भवन में हुई, जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार स. अजीत सिंह हाबड़ी ने शिरकत की। बैठक में किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो राशि सरकार ने किसानों को 5 एकड़ तक देने की घोषणा की है उसमें सभी किसानों को शामिल किया जाए, ताकि हर किसान को इस योजना का लाभ मिल सके। अजीत हाबड़ी ने कहा कि सरकार ने किसानों को नए बिजली कनैक्शन देने की जो योजना निकाली है, उसमें सिर्फ 10 एचपी वाली मोटरों के डिमांड नोटिस निकले हैं, जबकि अब किसान कम से कम 20 से 25 एच.पी. की मोटरें ही खेतों में चलाते हैं, इसलिए इस योजना को 20 से 25 एचपी की मोटरों तक किया जाए, ताकि किसान इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गत दिवस हुई ओलावृष्टि से अनेक किसानों की फसलें खराब हुई है और सरकार को सर्वे करवाकर इन पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर बक्खा सिंह जिला उपप्रधान, पालाराम जिला प्रचार मंत्री, मांगेराम, गुरबख्स, जगमेल सिंह, नसीब सिंह, रघुबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, बीरभान, रणजीत सिंह, अजमेर सिंह, रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।