{"_id":"5c2e5cc9bdec2256a32f05d3","slug":"91546542281-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी गगनदीप कौर का जेल वार्डन पंजाब के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी गगनदीप कौर का जेल वार्डन पंजाब के लिए चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ी गगनदीप कौर का जेल वार्डन पंजाब के लिए चयन
फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। डीएवी कालेज चीका की खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी गगनदीप कौर का जेल वार्डन पंजाब के लिए चयन हुआ है। गगनदीप कौर पिछले चार वर्षों से डीएवी कालेज चीका की एथलेटिक्स खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही थी। गगनदीप कौर की इस उपलब्धि पर डीएवी कालेज चीका के प्रिंसिपल डा रमेश लाल ढांडा व पूरे स्टाफ ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स खेल नर्सरी युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा साधन बन रही है। इस संबंध में खेल कौच सतनाम सिंह ने बताया कि गगनदीप कौर बहुत ही मेहनती लड़की है जोकि पिछले चार वर्षों से लगातार अभ्यास कर रही थी। उनके इस परिश्रम की बदौलत ही उनका पंजाब में जेल वार्डन के पद पर चयन हुआ है। गगनदीप कौर बुबकपुर निवासी हीरा सिंह की पुत्री है। गगनदीप कौर की इस उपलब्धि ने गुहला चीका के साथ-साथ डीएवी कालेज चीका का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस चयन के साथ ही खेल नर्सरी से रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं की संख्या 104 हो गई है। यह नर्सरी नौजवानों को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभा रही है।