फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव की अधिसूचना जारी

जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 29 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव की अधिसूचना जारी
जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव की अधिसूचना जारी
विज्ञापन

आगामी 13 जनवरी को होगा मतदान, 75 कॉलेजियम सदस्य चुने जाएंगे चुनाव में
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के 75 कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें तय किया गया है कि आगामी 13 जनवरी 2019 को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी जयप्रकाश जागलान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 29 नवंबर को वोटर लिस्ट कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 15 दिसंबर तक इसमें दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक इन दावे व आपत्तियों की जांच होगी। 22 दिसंबर तक संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। 25 दिसंबर से नामांकन पत्र भरने की अनुमति होगी। 27 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 दिसंबर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। 29 दिसंबर को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। 13 जनवरी को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विदित रहे कि निवर्तमान प्रधान रणबीर फौजी का कार्यकाल 17 जनवरी 2019 को खत्म हो रहा है। इससे पूर्व ही चुनाव करवाया जा रहा है। रणबीर फौजी ने बताया कि संस्था में पिछले तीन साल में 36 कमरे व दुकानें बनाई हैं। सोलर पैनल लगाया जा रहा है। जाट शाईनिंग स्टार की अप्रूवल दिलवाई गई। डिग्री कॉलेज में कई विषय नए लेकर आए। आईटीआई सहित अनेकों ऐसे काम हैं, जो इन तीन सालों में करवाए गए हैं। इस दौरान ना खाने दूंगा ना खाउंगा के वायदे पर खरे उतरे और संस्था में एक भी रुपये का दुरुपयोग नहीं हुआ। पूरे समाज व शहर व जिले सहित प्रदेश वासियों के सहयोग से संस्था की सेवा की है। जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed