{"_id":"5be08be2bdec226993578dce","slug":"91541442530-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे से प्रदूषण ही नहीं, बल्कि हादसों का भी रहता बड़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे से प्रदूषण ही नहीं, बल्कि हादसों का भी रहता बड़ा खतरा
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने ली पटाखे न जलाने की शपथ
- कहा पटाखे से प्रदूषण ही नहीं, बल्कि हादसों का भी रहता खतरा
अमर उजाला अभियान
फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रदूषण के कारण लगातार बढ़ रहे स्मॉग से बचाव को लेकर अब विद्यार्थी भी दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जींद रोड पर स्थित बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य वरुण जैन ने सभी विद्यार्थियों को कम से कम पटाखे जलाने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर जैन ने कहा कि हमें पर्यावरण में लगातार फैल रहे प्रदूषण से हवा में जहर को कम करने के लिए ऐसा कदम उठाना जरूरी है। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने दिवाली पर पटाखे जलाने की बजाय मिठाईयां खरीदने व दीपों को जलाने की बात कही। प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने पिछले 14 वर्षाें से पटाखे जलाने का बहिष्कार कर रखा है।
कक्षा नौंवी की छात्रा कनिष्का ने कहा कि हमें किसी भी हादसे से बचने के लिए पटाखे जलाने से परहेज करना चाहिए। दसवी कक्षा की चाहत, अंतिका व प्राची ने कहा कि दिवाली दीपों का पावन पर्व है। इस पर्व को खुशी खुशी मनाते हुए हमें घरों को सजा दीप जलाने चाहिए। जबकि पटाखों को कम से कम जलाना चाहिए। इस मौके पर अध्यापक विनय देशवाल, सुनिता गर्ग आदि मौजूद रहे।