फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आठ दिन से गिरफ्तार किए गए रोडवेज से अलग विभागों के 150 से अधिक कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को आज मिल सकती है जमानत

आठ दिन से गिरफ्तार किए गए रोडवेज से अलग विभागों के 150 से अधिक कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को आज मिल सकती है जमानत

Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन से गिरफ्तार किए गए रोडवेज से अलग विभागों के 150 से अधिक कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को आज मिल सकती है जमानत
150 से अधिक कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को आज मिल सकती है जमानत
विज्ञापन

आज ड्यूटी पर आएंगे डीडीपीओ, ले सकते हैं जमानत
107-51 में गिरफ्तार कर्मचारियों को नहीं दी जा रही जमानत, अंबाला में जाकर लगाई थी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने 25 अक्तूबर की डेट
परिजन भटक रहे हैं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय में
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में 8 दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए दूसरे विभागों के करीब 100 से अधिक कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को आज जमानत दी जा सकती है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों को 107-51 में जमानत नहीं दी जा रही। उनकी सुनवाई के लिए आज की तिथि निर्धारित की गई है।
विदित रहे कि हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में दूसरे विभागों के करीब 100 से अधिक कर्मचारियों, यूनियन नेताओं व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को 8 दिन पूर्व हनुमान वाटिका के सामने से गिरफ्तार किया गया था। उनमें से कुछ को तो अंबाला तो कुछ को करनाल जेल में भेजा गया है। इनकी गिरफ्तारी धारा 107-51 के तहत की गई है। जिसमें अमूमन पहले ही दिन जमानत मिल जाती है। लेकिन इन सभी को जमानत ना मिलने पर वकीलों ने भी दो दिन पूर्व रोष जताया था। तहसीलदार छोटू राम ने अंबाला जेल में जाकर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट इनकी सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन

डीडीपीओ कंवर दमन सिंह ने बताया कि उनके परिवार से एक सदस्य पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। वे छुट्टी पर चले गए थे। वीरवार को वे ड्यूटी पर आ रहे हैं। वीरवार को इस मामले की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसपी आस्था मोदी ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में लगी पेशी के अनुसार ही इस मामले में न्यायाधीश फैसला लेंगे।
दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के परिजन कभी अंबाला तो कभी करनाल जेल जाकर उनके बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके परिवार के सदस्य किस जेल में हैं। जिस कारण ये परिवार काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed