फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा तालमेल कमेटी ने किया प्रदर्शन

हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा तालमेल कमेटी ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा तालमेल कमेटी ने किया प्रदर्शन
हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा तालमेल कमेटी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस अड्डे के सामने प्रदर्शन के कारण बनीं जाम की स्थिति
सुरजेवाला ने कहा-सरकार रोजगार छीनने पर तुली
फोटो नंबर 13 से 15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने प्रदर्शन कर रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाइवे पर जाम की सी स्थिति बनी रही। प्रदर्शन से पूर्व हई बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव जरनैल सिंह व सत्यवान जिला प्रधान सीटू ने की। मंच संचालन एसकेएस जिला संगठन सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 720 बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत चलाने की जिद्द पर अड़ चुकी है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा लगातार पांच दिन से हड़ताल चल रही है। कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया और एस्मा के तहत नौकरियां से हटाया गया। सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीति को अपनाया जा रहा है। सरकार द्वारा 720 प्राईवेट बसों के नए परमिटों को देने से पूरे प्रदेश में बेरोजगार के साथ अन्याय होगा। इस स्कीम को सरकार द्वारा रद्द करना चाहिए। 720 सरकारी बसों के चलने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक सरकारी बस के साथ छह कर्मचारियों को रोजगार मिलता है। तालमेल कमेटी के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हनुमान वाटिका से प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को एक ज्ञापन सौंपा। सुरजेवाला ने कहा कि वे मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराएं और इस हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए बातचीत करेंगें। यह सरकार रोजगार छीनने पर तुली हुई है। कांग्रेस पार्टी रोडवेज कर्मचारियों के साथ है। इस मौके पर मिड डे मिल वर्कर यूनियन जिला प्रधान सरोज रोहेड़ा, शकुंतला, हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ सुभाष राविस, ग्रामीण सफाई कर्मचारी जिला प्रधान अजय पबनावा, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रधान बलबीर सिंह, जगजीत फौजी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान बिजेंद्र मोर, भूपेंद्र सिंह, हरियाणा लेक्चरार एसोसिएशन जिला प्रधान जसवंत मलिक, महिला जनवादी समिति जिला प्रधान शर्मिला पिलखन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed