फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करके लोकतंत्र की हत्या की

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करके लोकतंत्र की हत्या की

Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करके लोकतंत्र की हत्या की
मांगों को लेकर 6 और 17 को रोडवेज कर्मचारी करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन

- हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कर्मचारियों की बैठक में फैसला
- हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करके लोकतंत्र की हत्या की
फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन की एक बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता राजबीर व विमल ग्योंग ने की। राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 720 बसें किमी स्कीम के तहत लेने पर रोडवेज के आंदोलनरत कर्मचारियों पर दमन की नीति अपनाते हुए एस्मा जैसे काले कानून का इस्तेमाल करते हुए रोडवेज के सैकड़ों कर्मचारियों को जेल में डालकर नियमित करने जैसी सख्त कार्रवाई को लेकर रोष है।

उन्होंने बताया कि रोडवेज की सभी यूनियनों ने एक होकर तालमेल कमेटी का गठन किया है और सरकार की तानाशाही का जवाब दिया जाएगा। सरकार द्वारा की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई। लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का सबको अधिकार है। लेकिन बीजेपी सरकार ने शांति पूर्वक हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करके लोकतंत्र की हत्या की है। गांव से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व आम जनता प्राईवेट बसों से तंग व छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा आ रही है। आगे दिन स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं व आम ग्रामीण प्राईवेट बसों से तंग है व इनका विरोध कर रहे हैं। सरकार भी रोडवेज की निजिकरण करना चाहती है। जिसका तालमेल कमेटी ने आम जनता से अपील की कि रोडवेज जैसे जनहित के विभाग को बेचने पर तुली हुई है। ताकि रोडवेज द्वारा दी जनता को सुविधा सीधे वापिस ली जाती है तो लोगों में रोष न फैल जाए व लोग वोट न दें। सरकार रोडवेज को प्राईवेट हाथों मे देना चाहती है। जिससे जनता को मिल रही सुविधाओं से वंचित किया जा सके। रोडवेज की तालमेल कमेटी 6 अक्तूबर को मतलोडा में परिवहन मंत्री का घेराव करेगी। फिर भी सरकार ने 720 बसों का निर्णय व कर्मचारियों का निलंबित वापिस नहीं किया तो 16-17 अक्तूबर को मजदूर होकर कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इस अवसर पर सतपाल, आनंद शर्मा, सतबीर भाणा, रीषिपाल, सुशील, रामचरण शर्मा, बलराज शर्मा, रविंद्र, मदन, सुबेसिंह, राजपाल, राजेंद्र, महीपाल व रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed