{"_id":"5aedf0ad4f1c1b65098b7fd2","slug":"91525543085-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही नगर परिषद में गर्माया चुनावी माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही नगर परिषद में गर्माया चुनावी माहौल
Updated Sat, 05 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही नगर परिषद में गर्माया चुनावी माहौल
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। पालिका चुनाव लड़ने के लिए मैदान में डटे प्रत्याशियों मतदाताओं से जनसंपर्क स्थापित करके रिझाया जा रहा है। पार्षद बनने के पश्चात वार्ड का समुचित विकास करवाने का आश्वासन भी दिया जा रहा है। हालांकि अभी भी कई वार्डों में मतदाताओं द्वारा खुलकर पत्ते नहीं खोले जा रहे मगर उम्मीदवारों के समर्थक अपने उम्मीदवार की जीत के दावे कर रहे है।
पोलिंग स्टेशनों की सूची की जारी:-
चुनाव रिटर्ऩिग अधिकारी द्वारा पालिका चुनाव के चलते उम्मीदवारों के साथ मतदाताओं को भी इस प्रकार पूरी जानकारी दी जा रही है ताकि किसी भी बुजुर्ग, महिला व युवा को मतदान करने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचने में परेशानी न हो। मतदान के लिए 13 ही पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। वार्ड 8 में जहां सर्व सम्मति से सतीश धीमान को पार्षद बनाने के चलते वहां अब मतदान नहीं होगा वहीं अन्य सभी वार्डों के एक-एक पोलिंग स्टेशन बना उसकी सूची रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय परिसर में चस्पा की हुई है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार वार्ड एक के लिए जहां रेलवे रोड पर स्थित बाल विकास पब्लिक स्कूल में पोलिंग बूथ बनाया गया है वहीं वार्ड 2 के लिए रेलवे रोड पर स्थित डा अंबेडकर भवन, वार्ड 3 के लिए रेलवे रोड पर ही स्थित राकवमा विद्यालय, वार्ड 4 के लिए वार्ड 4 में ही स्थित एसडी हाई स्कूल, वार्ड 5 के लिए मेन बाजार में स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल, वार्ड 6 के लिए निर्मल चौपाल, वार्ड 7 के लिए इसी वार्ड में स्थित जगदेव चौपाल, वार्ड 9 के लिए पुराने बाजार में स्थित अग्रवाल धर्मशाला, वार्ड 10 के लिए कपिल मुनि रोड पर स्थित भट्ट चौपाल, वार्ड 11 के लिए रेलवे रोड पर स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल, वार्ड 12 के लिए शिक्षा भारती विद्या निकेतन प्राइमरी स्कूल तथा वार्ड 13 के लिए अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला को पोलिंग बूथ बनाया गया है