फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल में जुटे 4 जिलों के 300 से ज्यादा सरपंच, 1

कैथल में जुटे 4 जिलों के 300 से ज्यादा सरपंच, 1

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैथल में जुटे 4 जिलों के 300 से ज्यादा सरपंच, 1

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंचायतों में काम-काज के लिए लागू ई-प्रणाली के विरोध में वीरवार को पंचायत भवन में चार जिलों के सरपंच एकजुट हुए और ई-प्रणाली को लेकर उनकी मांगों के पूरा होने तक सरकारी कामकाज के बहिष्कार का एलान कर दिया। साथ ही आगामी 18 मार्च को जींद में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। जिसमें बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
बैठक की अध्यक्षता जिला सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष गज्जन सिह गोबिंदपुरा ने की। बैठक में फतेहाबाद, झज्जर और कुरुक्षेत्र जिला से आए सरपंच प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। सरपंचों ने इस बैठक में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ई-प्रणाली के तहत 11 सॉफ्टवेयर बनाए हैं। जिनमें अलग तरीके से कार्य किया जाता है। सरकार की प्रत्येक स्कीमों पर इन सभी साफ्टवेयर के तहत कार्य किया जाएगा। लेकिन सरकार इस पर सरपंचों को कोई जानकारी नहीं दे रही है। जिससे सरपंचों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कई पंचायतों में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं हैं। जहां हैं, वहां कंप्यूटर ऑपरेटर्स की जरूरत है।
विज्ञापन

18 को होगी प्रदेश स्तरीय बैठक, लेंगे कड़ा फैसला : गज्जन सिह गोबिंदपुरा ने कहा कि सरकार नए-नए नियम बनाकर सरपंचों से उनके अधिकारों को छीनने का कार्य कर रही है। वे इसका डटकर विरोध करेंगे। जिसके लिए 18 मार्च को जींद में प्रदेश के सभी सरपंचों की एक बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में सरकार के खिलाफ एक कड़ा फैसला लिया जाएगा। सरकार ने ऑनलाइन प्रणाली तो लागू कर दी है, लेकिन किसी प्रकार की कोई कंप्यूटर व ट्रेनिंग की सुविधा नहीं दी। सरकार सबसे पहले ई-प्रणाली के लायक सरपंचों को सामग्री जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट उपलब्ध करवाए और उसके बाद ट्रेनिंग दे फिर इस तरह की स्कीम के बारे में सोचे। यदि बिना तैयारी ही सरपंचों के लिए नियम बनाए गए तो मनरेगा के तहत मजदूरों की मजदूरी भी रुक जाएगी। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार ने ई-प्रणाली को लागू करना है तो इस पर प्रत्येक जिले से दो-दो सरपंचों को शामिल कर एक प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित की जाए। कमेटी के अनुसार ही सरकार फैसले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं विरोध, अब भी जारी :
ई-प्रणाली के विरोध में सरपंचों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा अभी जारी है। इसके विरोध में सरपंच दो बार विरोध कर चुके हैं। सरपंचों ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सरपंचों के साथ बैठक का 6 मार्च को बहिष्कार किया था। इस पर सरपंचों का कहना है कि जब तक सरकार ई-प्रणाली के तहत उनकी मांगे नहीं मानती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा।

बैठक में यह रहे मौजूद : बैठक में कुरुक्षेत्र से जगदीश सेठी, पिहोवा से जगदीश, झज्जर से साधू सिंह व जिला कार्यकरिणी से राजेंद्र फौजी, शमशेर सिंह, साहब सिंह, राम मेहर प्यौदा, जगराज सिंह, कृष जाजनपुर, शुभशेर सिंह, नरेश, गुलाब सिंह, अमरेंद्र खारा सहित अन्य करीब 300 से ज्यादा सरपंच मौजूद रहे।


फ्लैग - कैथल में जुटे चार जिलों के 300 से ज्यादा सरपंच, 18 को जींद में बुलाई प्रदेश स्तरीय बैठक
हेडिंग - ई-प्रणाली के विरोध में सरकारी कामकाज के बहिष्कार का किया एलान
कहा- ई-प्रणाली खत्म की जाए या फिर नीतियां लागू करने से पूर्व सरपंचों से ली जाए सलाह

फोटो नंबर-20, 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed