{"_id":"59dbbf154f1c1bf4688b4ed2","slug":"91507573525-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस समस्या को लेकर गांव बरटा में छात्राओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस समस्या को लेकर गांव बरटा में छात्राओं ने लगाया जाम
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरीं छात्राएं, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बस समस्या को लेकर गांव बरटा के विद्यार्थियों ने सुबह कैथल-टोहाना रोड पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद परेशान छात्राएं डीसी से मिलने के लिए आई और जहां पर उन्होंने सीटीएम को लिखित रूप में शिकायत दी।
छात्राओं ने बताया कि पिछले पांच दिन से उनके गांव के पास बस नहीं आ रही है। जिसके कारण वह समय पर स्कूल व कॉलेज नहीं पहुंच पाती है। प्रतिदिन स्कूल व कॉलेजों में वह लेट पहुंच रही है। छात्राओं ने बताया कि दो दिन पहले भी वे समस्या को लेकर रोडवेज जीएम से मिली थी। जीएम ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला है। छात्राओं ने बताया कि बस न मिलने के कारण उनकी पढ़ाई खराब हो रही है।
छात्रा अंजू, सुमन, मीना, सोनिया, रीतु, अनु, पूजा, प्रियंका, सोनिया ने बताया कि गांव से करीब वह 200 से अधिक विद्यार्थी शहर में पढ़ने के लिए आते हैं। बस समय पर न आने के कारण उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने डीसी से गुहार लगाई है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन
- गांव बरटा में बस न आने से भड़की छात्राएं, कहा- स्कूल-कॉलेज आने-जाने में हो रही परेशानी
फोटो नंबर- 04 व 05