फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शिवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियां पूरी, शहर में सजे मंदिर

शिवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियां पूरी, शहर में सजे मंदिर

Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियां पूरी, शहर में सजे मंदिर
शिवरात्रि की तैयारियां पूरी, शहर में सजे मंदिर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। पर्व को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों को भी भव्य ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में कांवड़िए भी पहुंचने लगे है। आज भोले बाबा की शिवलिंग की पूजा करके मनोकामनाएं मांगी जाएगी। पूरा शहर बाबा भोले नाथ के नारों की धुन में संगीतमय हुआ है। शिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी चौक चौराहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर में हर चौक पर पुलिस के कर्मचारी सभी कांवड़ियों की सुरक्षा को निगरानी बनाए रखे हैं।
पंडित प्रेम शंकर ने बताया कि इस बार करीब 10 दस वर्षों के बाद ऐसा संयोग बना है कि रात के समय बाबा भोले का जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 9.56 मिनट जलाभिषेक का शुभ समय है। उन्होंने बताया कि जलाभिषेक का शुभ समय त्रियोदशी से चतुर्दशी का समावेश होता है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का जलाभिषेक पंचामृत द्वारा करें। इस सावन में पांच सोमवार के महत्व को बताते हुए कहा कि पांच सोमवार आने से विषम संख्या में भोले बाबा की पूजा करने से धन की वृद्धि होगी। इस सावन माह के सोमवार के शुरू होना भी एक विशेष संयोग है। इसका काफी महत्व है।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा कांवड़ियों के शिविर लगाए गए हैै। जिसमें कांवड़िए आराम फरमाते हैं। इसके साथ उनके लिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की भी सुविधा की गई है और विशाल भंडारों का भी आयोजन किया गया है। शिविरों में चल रहे भजनों से शहर में भोले बाबा के भजनों की धूूम है। शहर में प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, ढांड रोड स्थित शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, माता गेट स्थित शीतला माता मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भंडारा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड यूनियन ने बांटे फल
कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों के लिए टैक्सी स्टैंड यूनियन के सदस्यों ने शिविर लगाकर फल वितरित किया। यूनियन द्वारा इस शिविर का आयोजन दो दिनों तक चलेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, दलीप ढांडा, रमेश, तेजबीर सिंह, बाबू राम, देवेंद्र, जयपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व कैथल (हरियाणा) से मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश व प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे और आप जिंदगी में दिन दोगुनी व रात चौगुनी तरक्की करें।

शिवमय हुआ राजौंद
राजौंद। नगर के जींद मोड़ पर कांवड़ियों के लिए पिछले दो दिनों से चल रहे भंडारे में वीरवार को भारी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। रंग बिरंगी पोशाकों से गुजर रहे कांवड़ियों से सारा नगर शिवमय नजर आ रहा था। भंडारे में शिव भक्तों के लिए खाने पीने के अलावा ठहराने की व्यवस्था की गई। भंडारे में सेवा कर रहे सुखदेव शर्मा, डा. संजय, सतबीर सिंह, ओमपाल, अनिल, केहर सिंह राणा, डिंपल राणा, लखमीर, पप्पू लगे हुए थे।

दूसरी ओर महाशिवरात्रि को लेकर नगर के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु हरिद्वार व गोमुख अपनी कांवड़ों में लाए पावन गंगाजल से महादेव का अभिषेक करके घर की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि 21 जुलाई को नगर के सभी मंदिरों में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed