{"_id":"5953f4b54f1c1b42598b4594","slug":"91498674357-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्कूलों में मासिक परीक्षा 23 जुलाई से अभी तक कक्षाओं की नहीं पहुंची किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय स्कूलों में मासिक परीक्षा 23 जुलाई से अभी तक कक्षाओं की नहीं पहुंची किताबें
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासिक परीक्षा 23 जुलाई से, नहीं पहुंची किताबें
- राजकीय स्कूलों का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। राजकीय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के 3 माह होने पर भी स्कूलों में पुस्तकें नहीं पहुंची। पहली से 8वीं कक्षा तक राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा न केवल पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाती है बल्कि अन्य सामग्री भी दी जाती है।
शिक्षा विभाग शैक्षणिक सत्र में बच्चों को किताबें देने के लिए सितंबर माह को आधार मानकर प्रदेश के स्कूलों से पहली से 8वीं कक्षा तक की छात्र संख्या हासिल करता है। स्कूल लगभग अक्तूबर माह में विभागीय अधिकारी के पास इसे जमा कराता है और विभागीय अधिकारी इसे संबंधित कार्यालय में भेज देते हैं। इस अवधि में यदि पुस्तकें तैयार हो जाए तो आसानी से बच्चों को प्रवेश देने के साथ किताबें दी जा सकती है।
खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने बताया कि स्कूलों में आ रही पुस्तकों पर नजर रखी जा रही है। प्राइमरी कक्षाओं में से दूसरी तीसरी कक्षा की ही किताबें आई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा मासिक परीक्षाओं के लिए 23 जुलाई की तारीख निर्धारित की हुई है। जिन कक्षाओं की किताबें स्कूलों में नहीं पहुंची उसकी जानकारी भी विभाग को दी जाएगी।