फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   885 elderly and disabled voters of the district will vote at home: Prashant Panwar

जिले के 885 बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाता घर पर ही करेंगे मतदान : प्रशांत पंवार

Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
885 elderly and disabled voters of the district will vote at home: Prashant Panwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पहली बार 85 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के लोगों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजों को घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जिले के 885 मतदाताओं ने फार्म 12 डी भरकर पोस्टल बैलेट पेपर से यानि घर पर ही मतदान करने के लिए इच्छा जताई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांति पूर्ण करवाने के लिए जिले में कुल 55 मोबाइल पोलिंग टीमों का गठन किया गया है। पोलिंग पार्टी में एक सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी, माईक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर तथा पुलिस कर्मी आदि स्टाफ शामिल रहेगा। पोलिंग पार्टी के कर्मचारी संबंधित मतदाता के निवास स्थान पर जाएंगे और बैलेट पेपर से इनके वोट डलवाएंगे।
विज्ञापन


इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी कैथल विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 192 तथा 52 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोटिंग करने की सुविधा हेतू आवेदन किया है। इसके लिए 14 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। कैथल विधानसभा क्षेत्र के इन विशेष मतदाताओं के वोट डलवाने का कार्य 17 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 218 व 35 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोटिंग करने की सुविधा के लिए आवेदन किया है। इसके लिए 14 मोबाइल टीमें बनाई है। इस विधानसभा क्षेत्र में वोट डलवाने का कार्य 18 मई को किया जाएगा।


गुहला विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 133 तथा 55 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोटिंग करने की सुविधा के लिए आवेदन किया है। इसके लिए 15 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में वोट डलवाने का कार्य 17 मई को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलायत विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 155 व 45 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोटिंग करने की सुविधा हेतू आवेदन किया है। इसके लिए 12 मोबाइल टीमों का गठन किया है। इस विधानसभा क्षेत्र में वोट डलवाने का कार्य 17 मई को किया जाएगा। कहा कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की एआरओ एवं एडीसी सी जया श्रद्धा, कैथल विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एसडीएम कैथल सुशील कुमार, कलायत विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एसडीएम कलायत सत्यवान सिंह मान, गुहला विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार के नेतृत्व में संबंधित मोबाइल टीमों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed